सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट करते हुए एचडी कुमारस्वामी को कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की अग्रिम बधाई दी है। अखिलेश यादव ने कहा कि आपके नेतृत्व में कर्नाटक देश की स्वस्थ और स्वच्छ राजनीति के भविष्य के लिए नई दिशा निर्धारित करेगा, इस आशा एवं विश्वास के साथ हार्दिक शुभकामनाएं!