इस हाईवे को चौड़ा करने में कुछ दिक्कतें आ सकती है। उनमें से एक है लखनऊ से अयोध्या के बीच हाईवे से सटे गांव और कस्बे। तो इसका उपाय यह निकाला गया है कि, जहां सड़क को चौड़ा करने के लिए भूमि उपलब्ध नहीं होगी, वहां फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। लखनऊ से गोरखपुर तक हाईवे की लंबाई 269 किमी है। पूरे हाईवे पर 40 ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां फ्लाईओवर बनाए जाएंगे।