7 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां महात्मा गांधी पर आधारित 300 किताबों की लगी है प्रदर्शनी

राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर चल रहे गांधी पुस्तक मेले में महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित 300 से अधिक पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Laxmi Narayan

•

Oct 14, 2017

book fair

लखनऊ. राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर चल रहे गांधी पुस्तक मेले में महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित 300 से अधिक पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई है जिसका समापन 15 अक्टूबर को होना है। इस प्रदर्शनी में महात्मा गांधी की हत्या, जीवन में सत्य के उनके प्रयोग सहित कई ऐसी पुस्तकें हैं जो उनकी जिंदगी के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालती हैं। पिछले अठारह वर्षों से यह प्रदर्शनी आयोजित हो रही है जिसका उद्द्येश्य गांधी साहित्य को बढावा देना है।

1999 में हुई थी प्रदर्शनी की शुरुआत

उत्तर रेलवे के सहयोग से इस गांधी पुस्तक मेले की शुरुआत 1999 में की गई थी। यहां हर वर्ष इस प्रदर्शनी की शुरुआत 2 अक्टूबर को होती है और पंद्रह अक्टूबर तक चलती है। महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित पुस्तकों की बिक्री यहां बाजार मूल्य से कम दामों पर की जाती है। इस वर्ष प्रदर्शनी में महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित कई पुस्तकें प्रदर्शित हैं। कुछ पुस्तकें महात्मा गांधी द्वारा लिखित हैं जबकि कुछ महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित हैं, जिन्हें अन्य लेखकों ने लिखा है।

इस वर्ष हुआ है 24वां आयोजन

सर्व सेवा संघ प्रकाशन और सर्वोदय साहित्य स्टाल संयुक्त रूप से यह प्रदर्शनी आयोजित करता है। सर्वोदय साहित्य स्टाल के प्रभारी नीरज अरोड़ा बताते हैं कि वर्ष 1999 में महात्मा गांधी की जयंती पर इस मेले की शुरुआत हुई थी। इसके अलावा साल 2012 से महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भी मेले की शुरुआत हुई है। दोनों अवसरों को मिलाकर इस वर्ष यह 24वां आयोजन है। बिक्री के रुझानों पर अरोड़ा बताते हैं कि पुस्तकों की बिक्री पिछले सालों की तुलना में कम हुई है लेकिन महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित पुस्तकें लगातार डिमांड में हैं और लोग खरीद रहे हैं।

यह भी पढ़ें - अयोध्या में छोटी दीपावली पर एक दीपक बुंदेलखंड के नाम

यह भी पढ़ें - केजीएमयू कार्यपरिषद ने ट्रामा अग्निकांड में निलंबित अफसरों को किया बहाल