सीएम योगी ने अपने निर्देशों में साफ किया कि इस बीच कोई भी गरीब प्रताड़ित नहीं होना चाहिए। यादि ऐसा हुआ तो सख्त निर्देश के साथ कार्रवाई भी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर विकास प्राधिकरण और नगरीय निकाय में टाउन प्लानर की तैनाती की जाए। परियोजनाओं का निर्धारण करते समय आगामी 50 वर्षों की स्थिति को ध्यान में रखें। अवैध कॉलोनियों को विकसित न होने दें,अवैध टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड, रिक्शा स्टैंड आदि को तत्काल समाप्त कराया जाए। ऐसे स्टैंड पर अवैध वसूली और माफिया और आपराधिक प्रवृत्ति के तत्वों की संलिप्तता होती है तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।