9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘विकास को मिली रफ्तार’, कैबिनेट मीटिंग में CM योगी ने गिनाई डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां; कहा- पूरा मंत्रिमंडल प्रधानमंत्री का कृतज्ञ रहेगा

CM Yogi Adityanath: सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के विकास को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यूपी बदहाल था लेकिन अब यह विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर का नया मॉडल बन गया है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mohsina Bano

•

Oct 09, 2026

CM Yogi Adityanath, PM Narendra Modi, Double Engine Government, UP News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। फोटो-IANS

UP News:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़ा बयान दिया है। कैबिनेट मीटिंग में सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के बेहतर तालमेल से उत्तर प्रदेश आज प्रदेश विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव को दिया है।

'2017 से पहले और अब का यूपी'

मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बात सब जानते हैं कि, "2017 से पहले उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सुस्ती जनता के बीच असुरक्षा की भावना और बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी से जूझ रहा था। लेकिन प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच से प्रेरणा लेकर यूपी ने कामकाज की एक नई संस्कृति को अपनाया है। आज यूपी नए आत्मविश्वास के साथ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और इसके लिए पूरा मंत्रिमंडल प्रधानमंत्री मोदी का कृतज्ञ रहेगा।"

इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी का नया मॉडल

सीएम योगी ने बुनियादी ढांचे की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि यूपी आज विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर का एक नया आदर्श बन चुका है। राज्य में लगभग 60 हजार करोड़ रुपये की लागत से 2483 किलोमीटर लंबे 42 राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा 30 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से देश की पहली हाई स्पीड RRTS दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ नमो भारत ट्रेन का सफल संचालन शुरू हो चुका है। लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में मेट्रो रेल नेटवर्क का भी बड़ा विस्तार किया गया है।

जल थल और नभ में छू रहा विकास की उड़ान

मुख्यमंत्री ने बताया कि जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ उत्तर प्रदेश हवाई कनेक्टिविटी में नई ऊंचाइयां छू रहा है। दादरी में माल ढुलाई के लिए ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को जोड़ने वाला एक प्रमुख जंक्शन बनाया गया है जिसका 1050 किलोमीटर हिस्सा यूपी से गुजरता है। वहीं वाराणसी में राष्ट्रीय जलमार्ग 1 पर भारत का पहला मल्टी मॉडल इनलैंड टर्मिनल और 100 एकड़ में फैला माल ढुलाई गांव विकसित किया गया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग