9 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मस्जिद जाने की फुर्सत है, राम मंदिर जाने की नहीं’, अयोध्या न जाने पर अखिलेश यादव पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य

Keshav Prasad Maurya Statement: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या न जाने को लेकर अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। साथ ही मौर्य ने कहा कि अखिलेश को अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने चाहिए।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Mohsina Bano

•

Oct 09, 2026

Keshav Prasad Maurya

यूपी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (फोटो IANS)

Keshav Prasad Maurya Target Akhilesh Yadav:उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के राम मंदिर में दर्शन नहीं करने को लेकर सियासी बयानबाजी तेज है। इस बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर जमकर पलटवार किया है। केशव मौर्य ने अखिलेश यादव के अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन न करने पर ऐतराज जताते हुए कहा है कि सपा प्रमुख जानबूझकर संतों और राम मंदिर निर्माण समिति के निमंत्रण का अपमान कर रहे हैं।

'मस्जिद जाने का समय है, राम मंदिर जाने का नहीं'

उपमुख्यमंत्री ने सपा प्रमुख की पर सवाल उठाते हुए कहा कि, "अखिलेश यादव के पास अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन करने का बिल्कुल भी समय नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह से अखिलेश यादव के पास मस्जिद जाने का पूरा समय रहता है उसी तरह उन्हें थोड़ा समय निकालकर अयोध्या भी जाना चाहिए और भगवान राम के दर्शन करने चाहिए।"

संतों के आग्रह और निमंत्रण को किया नजरअंदाज

केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि देश के प्रतिष्ठित संतों ने बार-बार अखिलेश यादव से अयोध्या आकर रामलला का आशीर्वाद लेने का आग्रह किया। इसके अलावा भव्य राम मंदिर का निर्माण कराने वालों ने भी उन्हें दर्शन के लिए बाकायदा निमंत्रण भेजा इन सबके बावजूद उन्होंने हमेशा इसे नजरअंदाज किया है। डिप्टी सीएम ने उन्हें नसीहत दी कि भगवान राम सबके हैं और उन्हें भी अयोध्या जाकर दर्शन करने चाहिए।

राम मंदिर दर्शन को लेकर बयानबाजी तेज

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे और राम मंदिर में दर्शन न करने को लेकर बीजेपी विधायक रजनी तिवारी ने भी अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि, अखिलेश यादव पर भगवान की कृपा नहीं है, इसलिए उन्हें न तो सद्बुद्धि आ रही है और न ही दर्शन का अवसर मिल रहा है। वहीं, ओपी राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को अपने वोट बैंक की चिंता है। उन्हें इस बात की परवाह किए बिना खुलकर राजनीति करनी चाहिए कि उनके फैसलों का मुस्लिम मतदाताओं पर क्या असर पड़ेगा

अखिलेश यादव को लेकर उठ रहे सवालों पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जरूर मंदिर जाएंगे। उनके गृह नगर में भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ दर्शन करेंगे। अवधेश प्रसाद ने कहा कि वह भी उनके साथ जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग