29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cold Wave Alert: साल के आखिरी दिन और नववर्ष पर कोल्ड वेव अलर्ट: यूपी में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

Cold Wave Alert: साल के आखिरी दिन और नए साल की शुरुआत पर उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कोल्ड वेव अलर्ट जारी हुआ है। लखनऊ, आगरा, झांसी और अन्य शहरों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Dec 31, 2024

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का कहर

Cold Wave Alert: उत्तर प्रदेश में साल के आखिरी दिन और नववर्ष की शुरुआत पर ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। मौसम केंद्र लखनऊ ने मंगलवार और बुधवार के लिए 'कोल्ड वेव अलर्ट' जारी किया है। पहाड़ों की बर्फबारी और उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते समूचे राज्य में हाड़ कंपा देने वाली ठंड महसूस की जा रही है।

यह भी पढ़ें: यूपी मौसम अपडेट: बारिश, ओलावृष्टि और ठंड का प्रकोप बढ़ा, जानें IMD का ताजा अलर्ट

ठंड का प्रकोप: इटावा से लखनऊ तक जमी ठिठुरन

इटावा, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, आगरा, लखनऊ, झांसी और हमीरपुर: इन जिलों में सोमवार को सबसे कड़ाके की ठंड दर्ज की गई।

इटावा में दिन का पारा: 7.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

रात का न्यूनतम पारा: बुलंदशहर में 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा।

बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। बुलंदशहर, अयोध्या, फतेहगढ़ और नजीबाबाद जैसे इलाकों में रात का तापमान काफी कम हो गया।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार अगले दो दिनों में ठंड और कोहरे का प्रभाव और बढ़ने की संभावना है।

कोहरा: लखनऊ और आसपास के इलाकों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है।

आसमान: दोपहर के बाद साफ रहेगा, लेकिन तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

शीतलहर चेतावनी: मंगलवार और बुधवार को पूरे प्रदेश में शीतलहर चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, लखनऊ में कड़ाके की ठंड का कहर

विशेषज्ञ की राय

मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में तेज गिरावट होगी। उन्होंने कहा कि लोग अत्यधिक ठंड के दौरान बाहर जाने से बचें और गर्म कपड़े पहनें।

ठंड से बचाव के उपाय

.घरों से बाहर निकलने पर गर्म कपड़े पहनें।

.बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें।

.घरों में हीटर और ब्लोअर का इस्तेमाल करें।

.गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें।

यह भी पढ़ें: सर्द हवाओं से ठिठुरे मुसाफिर, लखनऊ रेलवे स्टेशनों पर कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें

प्रभावित क्षेत्र और आंकड़े      

स्थान दिन का तापमान (°C) रात का तापमान (°C)

इटावा 7.4 6

बुलंदशहर 8 6

अयोध्या 9 7