
अगले तीन दिनों में पश्चिमी यूपी में येलो अलर्ट जारी
UP Cold Wave 2025: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के साथ पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, ओलावृष्टि और ठंडी हवाओं की स्थिति पैदा की है। मौसम विभाग ने 28 और 29 दिसंबर को पश्चिमी यूपी के 50 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।
मौसम का बदला मिजाज: बारिश और ओले का येलो अलर्ट
29 और 30 दिसंबर को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवा और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद और नोएडा में भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
29 दिसंबर: देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती,बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत समेत अन्य जिले।
30 दिसंबर से मौसम में बदलाव: 30 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। घने कोहरे और शीतलहर के कारण ठंड का असर बढ़ेगा। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन ठंड और कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है।
प्रमुख प्रभाव: बारिश और ठंड का बढ़ेगा असर
तापमान: न्यूनतम तापमान 12°C और अधिकतम तापमान 25°C के बीच रहेगा।
कोहरा: देर रात और सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाएगा।
ओलावृष्टि: मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, गाजियाबाद और नोएडा में तेज हवा के साथ ओले गिर सकते हैं।
मौसम विभाग की सलाह
किसान अपने फसलों को सुरक्षित रखने के उपाय करें।
वाहन चालक कोहरे में सावधानी बरतें।
बिजली गिरने के संभावित खतरों को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रहें।
बारिश: पश्चिमी यूपी के 50 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश।
तापमान: न्यूनतम 12°C, अधिकतम 25°C।
हवा: तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की संभावना।
पूर्वानुमान (29 दिसंबर)
बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट।
पूर्वी और पश्चिमी यूपी में घना कोहरा।
30 दिसंबर से
घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप।
न्यूनतम तापमान में गिरावट।
संबंधित विषय:
Published on:
29 Dec 2024 07:41 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
