7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने पर दिया बयान, उनके नेतृत्व में हुआ परिवर्तन

- कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा सोनिया गांधी के नेतृत्व में हुआ परिवर्तन - राहुल गांधी ने दृढ़ता से लड़ी थी भाजपा को लड़ाई - अनुच्छेद 370 हटाए जाने के हरियाणा के सीएम पर दिया जवाब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 11 Aug 2019, 2:50 PM IST

लखनऊ. कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के यूपीए अध्यक्ष बनने के बाद परिवर्तन हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने अनुच्छेद 370 (#Article370) हटाए जाने पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर के बयान को अश्लील बताया। उन्होंने कहा कि 370 हटाए जाने का भाजपा सरकार को यही लाभ दिखा कि कश्मीरी गोरी चिट्टी से ब्याह होगा। यह देश की बेटियों के लिए घटिया सच है जिससे कि उन्होंने अपने पद की गरिमा को गिराया है।

दृढ़ता के साथ बीजेपी से लड़े राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस ने यूपी में मात्र एक सीट (रायबरेली) जीती। मगर इसके बाद भी कांग्रेस का हौसला कम नहीं हुआ। प्रमोद तिवारी ने कहा का राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दृढ़ता के साथ बीजेपी से लड़ाई लड़ी।

सोनिया गांधी के नेतृत्व में हुआ परिवर्तन

प्रमोद तिवारी ने कहा कि 14 मार्च, 1998 को सीताराम केसरी की जगह सोनिया गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। तब धीरे-धीरे परिवर्तन हुआ। राजीव गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस बुरे दौर से गुजर रही थी। लेकिन सोनिया गांधी के कमान संभालने के बाद पार्टी में कई बदलाव हुए। धीरे-धीरे लोग कांग्रेस से जुड़ने लगे। यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने का श्रेय उन्हें जाता है।

ये भी पढ़ें:भाजपा को समर्थन करने पर मायावती पर लगा यह आरोप, बसपा कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने दिया जवाब

तीनों प्रस्ताव पर समर्थन

कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनने के लिए तीन राजनीतिक प्रस्ताव पास हुए। पहला सर्वसम्मति से राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए रखने पर पुनर्विचार का प्रस्ताव पास हुआ। दूसरा प्रस्ताव राहुल की जगह किसी अन्य को अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव आया। इसके बाद तीसरा प्रस्ताव सोनिया गांधी को अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने का पास हुआ। उन्होंने कहा कि वे तीनों प्रस्तावों का समर्थन करते हैं और जो भी पार्टी का फैसला है उसका सम्मान करते हैं।

कश्मीर का कण-कण भारत का हिस्सा

प्रमोद तिवारी ने कहा कि कश्मीर का कण-कण भारत का हिस्सा है। इस पर पाकिस्तान ने जबरदस्ती कब्जा किया है। लेकिन कश्मीर को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा एकीकृत किया गया था, फिर भी उन्हें श्रेय नहीं दिया गया। एकीकरण का निर्णय नेहरू सरकार द्वारा लिया गया था और इसका श्रेय केवल सरदार पटेल को दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:राहुल गांधी का इस्तीफा हुआ मंजूर, यूपी राज्यसभा सांसद ने बताया - इन्हें बनाया गया कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष