30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब बरेली-प्रयागराज में भी सीटी स्कैन की सुविधा

पीपीपी मोड पर प्रदेश के 71 जनपदों में मशीनों को किया स्थापित, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मशीनों का ऑनलाइन किया लोकार्पण।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 9 Feb 2024, 4:30 PM IST

conference hall at Annexe

conference hall at Annexe

आमजन को निःशुल्क डायग्नोस्टिक्स सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को बरेली और प्रयागराज में सीटी स्कैन की सुविधा की शुरुआत की गई। एनेक्सी स्थित सभाकक्ष से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इन सेवाओं का ऑनलाइन शुभारंभ किया। उन्होंने कहा की प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को उच्च कोटि की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यह भी पढ़े : 10,11 और 14 फरवरी को बारिश का अलर्ट,ठंडी और शुष्क हवाओं का भयंकर असर, तापमान में गिरावट


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि बरेली के 300 शैय्या चिकित्सालय एवं प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय में इन मशीनों को स्थापित किया गया है। यह सीटी मशीनें आधुनिक 32 स्लाइस तकनीक पर आधारित हैं। इससे स्कैनिंग की गुणवत्ता और भी बेहतर होगी।

यह भी पढ़े : अयोध्या, काशी के बाद श्रृंग्वेरपुर में निषादराज किले की हटेगी मस्जिद : कैबिनेट मंत्री संजय निषाद

पीपीपी मोड पर प्रदेश के 69 जनपदों को पूर्व में आच्छादित किया जा चुका है। अब प्रदेश के 71 जनपदों में यह सुविधा आमजन को समर्पित की गई है।