दुधवा टाइगर रिजर्व में नवंबर 2023 से अप्रैल 2024 तक के पर्यटन सत्र में कुल 44,644 पर्यटक (भारतीय व विदेशी) पहुंचे। इस अवधि में कुल 1,48,05,490 रुपये की आय हुई, जबकि इससे पिछले सत्र 2023-24 में कुल 51,195 पर्यटकों से 1,39,73,036 रुपये की आय हुई थी। यानी पर्यटकों की संख्या थोड़ी कम होने के बावजूद आय में वृद्धि देखी गई।