Electricity Expensive in Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश की बिजली कंपनियों ने उपभोक्ता को बिजली बिल के नाम पर बड़ा झटका देने की पूरी तैयारी कर ली है। जिसके चलते अब बिजली उपभोक्ताओं को 35 पैसा प्रति यूनिट अधिक दर से बिजली बिल भरना पड़ सकता है। इसके लिए बिजली कंपनियों की तरफ से उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग में प्रस्ताव दाखिल कर दिया गया है। इस प्रस्ताव में बिजली कंपनियों ने फ्यूल सरचार्ज का हवाला दिया है। जबकि आयोग ने इस प्रस्ताव पर सवाल खड़े किए हैं तो उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद की तरफ से भी इस पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। परिषद ने तर्क दिया है कि बिजली कंपनियों पर उपभोक्ताओं के ही 25,133 करोड़ रुपये निकलते हैं, ऐसे में बिजली महंगी करने के बजाय सस्ती होनी चाहिए।