18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / Monsoon Rainfall: लखनऊ, लखीमपुर सहित 6 जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश, IMD का आया नया अलर्ट

Monsoon Rainfall: लखनऊ, लखीमपुर सहित 6 जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश, IMD का आया नया अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मानसून ने दस्तक दे दी है, जिससे लखनऊ, लखीमपुर सहित 6 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए नए अलर्ट जारी किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 30 Jun 2024, 10:03 AM IST

Monsoon Rainfall

मानसूनी बादल और बारिश का खूबसूरत आगमन

UP Monsoon Rainfall Updates आंचलिक मौसम केंद्र के मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में मानसूनी बादल छा गए हैं और कई जिलों में बारिश हो रही है। आज सबसे अधिक 47 मिमी बारिश मेरठ में रिकॉर्ड की गई, जबकि मुजफ्फरनगर में 38.2 मिमी और बरेली में 15.3 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा अन्य जिलों में भी बारिश जारी है।

रविवार का मौसम अलर्ट

आंचलिक मौसम केंद्र ने रविवार के मौसम के बारे में चेतावनी जारी की है कि प्रदेश के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। लखनऊ में बदली छाई रहेगी और दिन में कई बार वर्षा हो सकती है। यहां दिन का तापमान 34 डिग्री और रात का तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड होगा।

तापमान में गिरावट

बारिश की वजह से इटावा, गोरखपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, बरेली, आगरा और अलीगढ़ में दिन का तापमान सबसे कम 31 डिग्री के थोड़ा ऊपर रिकॉर्ड हुआ। आगरा में दिन के तापमान में 8.3 डिग्री की सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई, जबकि इटावा में 7.2 डिग्री और अलीगढ़ में 5.1 डिग्री की गिरावट हुई। बीती रात को सबसे कम न्यूनतम तापमान 20 डिग्री बुलंदशहर में रिकॉर्ड हुआ, जबकि लखीमपुर खीरी, बलिया और वाराणसी में सबसे अधिक 29 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। बस्ती में रात का तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

यह भी पढ़ें: Uttar Pradesh Monsoon Update 2024: राजधानी लखनऊ में बदला मौसम का मिजाज

मानसूनी बादल छाए, बारिश का सिलसिला जारी

उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में मानसूनी बादल छा गए हैं और कई जिलों में तेज बारिश हो रही है।

रविवार का मौसम अलर्ट जारी

आंचलिक मौसम केंद्र ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। लखनऊ में दिन का तापमान 34 डिग्री और रात का 26 डिग्री रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: IAS Durga Shakti Nagpal: चर्चित IAS दुर्गा शक्ति नागपाल का बड़ा तबादला: बांदा से लखीमपुर खीरी भेजी गईं, जानें उनकी दिलचस्प कहानी

तापमान में उल्लेखनीय गिरावट

बारिश की वजह से इटावा, गोरखपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, बरेली, आगरा और अलीगढ़ में दिन का तापमान कम हुआ है, विशेषकर आगरा में तापमान में 8.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।