
फोटो सोर्स: Google: Admission IsabellaThoburnCollege
Admission IT College Lucknow: राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित महिला महाविद्यालय Isabella Thoburn (IT) डिग्री कॉलेज ने सत्र 2025-26 के लिए अंडर ग्रेजुएट (UG) और पोस्ट ग्रेजुएट (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। कॉलेज प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इच्छुक छात्राएं ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकती हैं।
UG पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है, जबकि पीजी प्रवेश हेतु प्रक्रिया लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा परिणाम घोषित किए जाने के पश्चात तय की जाएगी। इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया में पहले से कई बदलाव और सुविधाएँ जोड़ी गई हैं, जिससे अधिक छात्राएँ लाभान्वित हो सकें।
Isabella Thoburn College की स्थापना 1870 में हुई थी और यह उत्तर भारत के सबसे पुराने महिला महाविद्यालयों में से एक है। उच्च गुणवत्ता की शिक्षा, अनुशासन, और सम्पूर्ण विकास के लिए यह कॉलेज हमेशा से ही छात्राओं के बीच लोकप्रिय रहा है। कॉलेज न केवल पढ़ाई बल्कि सह-पाठयक्रम गतिविधियों, नेतृत्व विकास और करियर काउंसलिंग के लिए भी जाना जाता है।
कॉलेज प्रशासन ने बताया कि छात्राएँ कॉलेज की वेबसाइट www.itcollege.ac.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं। वहीं, जो छात्राएं ऑफ लाइन आवेदन करना चाहती हैं, वे कॉलेज के प्रशासनिक कार्यालय से फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं। आवेदन फॉर्म शुल्क ₹900 रखा गया है, जिसे ऑनलाइन माध्यम या कॉलेज कार्यालय में जमा किया जा सकता है।
UG और PG दोनों कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा अनिवार्य है, जो जून के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। मेरिट सूची परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, और उसी के अनुसार प्रवेश प्रदान किया जाएगा।
स्नातक (UG) पाठ्यक्रम
| पाठ्यक्रम | नियमित सीटें | स्ववित्तपोषित सीटें |
| बी.ए. | 380 | 200 |
| बी.एससी. | 260 | 280 |
| बी.कॉम. | ---- | 320 |
| बी.एड. | 50 | ---- |
| बी.एल.आई.एससी. | 40 | ---- |
| पाठ्यक्रम | नियमित सीटें | स्ववित्तपोषित सीटें |
| एम.ए. | 290 | 160 |
| एम.एससी. | ----- | ----- |
IT कॉलेज एक पूर्णतः महिला कॉलेज है, जहाँ छात्राओं की सुरक्षा, शिक्षा, और समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। यहाँ निम्नलिखित प्रमुख सुविधाएँ उपलब्ध हैं:
कॉलेज में छात्राओं को एक ऐसा माहौल देने की कोशिश की जाती है जहाँ वे न केवल शैक्षणिक रूप से सशक्त हों, बल्कि आत्मनिर्भर भी बनें।
कॉलेज के एडमिशन कमेटी के चेयरपर्सन हरिओम द्विवेदी ने बताया, “हमारा लक्ष्य है कि छात्राओं को उच्चतम शैक्षणिक गुणवत्ता और करियर निर्माण के लिए एक समर्पित मंच मिले। इस वर्ष पाठ्यक्रमों की विविधता और संसाधनों को और बेहतर किया गया है, जिससे छात्राओं को वैश्विक मानकों पर प्रतिस्पर्धा करने लायक बनाया जा सके।”
साक्षात्कार के दौरान कॉलेज की पूर्व छात्रा कृतिका शर्मा ने बताया, “IT कॉलेज ने मुझे न केवल मेरी पढ़ाई में मदद की, बल्कि मेरी लीडरशिप स्किल्स को भी विकसित किया। यहाँ की फैकल्टी हमेशा छात्राओं के हित में कार्य करती है।”
इस वर्ष कॉलेज प्रशासन ने UG और PG दोनों स्तर पर कोर्सों को स्ववित्तपोषित मोड में भी उपलब्ध कराया है, जिससे ज्यादा सीटों पर छात्राओं को प्रवेश मिल सकेगा। इसके अलावा B.Com कोर्स अब सेल्फ-फाइनेंस मोड में उपलब्ध है, जो पहले नहीं था।
Updated on:
03 Jun 2025 03:06 pm
Published on:
03 Jun 2025 03:06 pm
