
UP Cabinet Meeting (फोटो सोर्स : Ritesh Singh )
Narendra Modi International Airport: नोएडा के जेवर में बने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा जाएगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद सीएम योगी ने खुद मीडिया के सामने इसकी घोषणा की।
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर उनके योगदान के सम्मान में यह प्रस्ताव पारित किया गया है। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन गौरवशाली इतिहास के रूप में दर्ज हुआ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास के कई कार्य हुए हैं। प्रदेश में 42 नए हाईवे बनाए गए हैं।
कैबिनेट बैठक में कुल 39 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री के मुताबिक, किसी कैबिनेट बैठक में अब तक इतनी बड़ी संख्या में प्रस्तावों को मंजूरी नहीं दी गई थी।
कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मीडिया के सामने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा सहयोगी दलों के नेता भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्षों की अविराम यात्रा का अभिनंदन करते हुए उनके सम्मान में यह प्रस्ताव पारित किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कैबिनेट प्रधानमंत्री का हार्दिक अभिनंदन करती है।
इस दौरान सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश की धरती से ही देश का नेतृत्व कर रहे हैं।
खबर अपडेट की जा रही है...
Updated on:
09 Oct 2026 01:48 pm
Published on:
09 Oct 2026 01:31 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
