महत्वपूर्ण मुद्दों पर बहस से भागती है सपा :- मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर सदन में "सस्टनेबल डेवलपमेंट गोल" पर हुई 36 घंटे की विशेष चर्चा का भी उल्लेख किया और कहा कि जब गरीबी, अशिक्षा, महिला उत्थान, युवा कल्याण जैसे विषयों पर विमर्श होता है तो समाजवादी पार्टी कभी प्रतिभाग नहीं करती। सीएम ने बीते साढ़े चार वर्षों में विधानमंडल में जनमहत्व के अनेक विषयों पर हुई चर्चा में भाग लेने वाले सभी सदस्यों का आभार भी जताया।