इन ट्रेनों के बढ़ेंगे फेरे :- ट्रेन 02521 बरौनी-एर्नाकुलम स्पेशल 30 अगस्त से अगले आदेश तक चलेगी। ट्रेन 02522 एर्नाकुलम-बरौनी स्पेशल तीन सितंबर से, 05269 मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद का विस्तार 26 अगस्त से , ट्रेन 05270 अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर स्पेशल 28 अगस्त से, 05531 सहरसा-अमृतसर स्पेशल 29 अगस्त से, 05532 अमृतसर-सहरसा स्पेशल 30 अगस्त से, 05529 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल 25 अगस्त से अगले आदेश तक चलेगी। इसी तरह 05530 आनन्द विहार -सहरसा स्पेशल 26 अगस्त से, 05211 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल 30 अगस्त, और 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल एक सितंबर से अगले आदेश तक चलेगी।