
Mahashivratri Postal Service: महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भगवान शिव के भक्तों के लिए डाक विभाग ने विशेष सेवा शुरू की है। अब श्रद्धालु श्री सोमनाथ (गुजरात), श्री काशी विश्वनाथ (वाराणसी) और श्री महाकालेश्वर (उज्जैन) ज्योतिर्लिंग मंदिरों का प्रसाद स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपने घर पर प्राप्त कर सकते हैं। उत्तर गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इस सेवा का उद्देश्य उन श्रद्धालुओं को लाभ पहुंचाना है, जो विभिन्न कारणों से स्वयं मंदिर नहीं जा पाते।
श्री सोमनाथ ट्रस्ट ने भारतीय डाक विभाग के साथ मिलकर श्रद्धालुओं को घर बैठे प्रसाद उपलब्ध कराने के लिए एक समझौता किया है। श्रद्धालु मात्र ₹270 का ई-मनीऑर्डर निम्नलिखित पते पर भेज सकते हैं:
ई-मनीऑर्डर भेजते समय "प्रसाद के लिए बुकिंग" लिखना आवश्यक होगा। इसके बाद श्री सोमनाथ ट्रस्ट द्वारा स्पीड पोस्ट के माध्यम से 400 ग्राम प्रसाद भेजा जाएगा, जिसमें शामिल होंगे:
भगवान भोलेनाथ की नगरी वाराणसी के प्रसिद्ध श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद भी अब ₹251 के ई-मनीआर्डर द्वारा मंगवाया जा सकता है। मनीऑर्डर निम्नलिखित पते पर भेजना होगा:
डाक विभाग स्पीड पोस्ट के जरिए श्रद्धालुओं को यह प्रसाद उनके घर तक पहुंचाएगा। इस प्रसाद में सम्मिलित हैं:
उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के भक्त भी अब ₹251 के ई-मनीऑर्डर के माध्यम से स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए मनीऑर्डर निम्नलिखित पते पर भेजना होगा:
इस प्रसाद में शामिल हैं:
पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाकघरों में गंगाजल भी उपलब्ध है। श्रद्धालु मात्र ₹30 में 250 मि.ली. की गंगाजल बोतल खरीद सकते हैं।
श्रद्धालु जब मनीआर्डर के माध्यम से प्रसाद मंगवाएंगे, तो उन्हें एसएमएस के जरिए स्पीड पोस्ट की डिलीवरी स्थिति की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए भक्तों को ई-मनीऑर्डर में अपना पूरा पता, पिन कोड और मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से लिखना होगा।
महाशिवरात्रि पर यह सेवा उन लाखों श्रद्धालुओं के लिए बेहद लाभदायक होगी, जो स्वयं मंदिर जाकर प्रसाद प्राप्त करने में असमर्थ हैं। डाक विभाग की इस अनूठी पहल से भक्तों को घर बैठे शिव कृपा का लाभ मिलेगा और वे बिना किसी परेशानी के पूजन कर सकेंगे।
Updated on:
24 Feb 2025 11:06 pm
Published on:
24 Feb 2025 11:06 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
