8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का अगले पांच दिन में 5 डिग्री गिरेगा तापमान और कड़ाके की ठंड का अलर्ट, अब नहीं होगी इस दिन तक झमाझम बारिश

Weather Update उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड में अगले पांच दिनों तक तापमान में तीन से पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं ऐसी संभावना है कि आने वाली 2 फरवरी तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। और पश्चिमी विक्षोभ आगे पूर्व की ओर बढ़ गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 25 Jan 2022, 8:47 AM IST

weather_update.jpg

,,

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का अलर्ट है कि, 26 जनवरी के बाद यूपी के कई जिलों में तेज शीतलहर चलने का अनुमान है। बारिश के आसार तो नहीं हैं मगर सर्द हवाओं का दौर अभी चलेगा। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड में अगले पांच दिनों तक तापमान में तीन से पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं ऐसी संभावना है कि आने वाली 2 फरवरी तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। और पश्चिमी विक्षोभ आगे पूर्व की ओर बढ़ गया है। 25 और 26 जनवरी को सुबह और रात के समय हल्की से मध्यम धुंध रहेगी। वहीं राजधानी लखनऊ में 25 जनवरी मंगलवार सुबह हल्का कोहरा था। फिर सुबह करीब 7.30 आकाश में सूरज निकलने लगा। धुंध बरकरार है। पर कड़ाके की ठंड पड रही है। घने कोहरे से विमान और ट्रेन सेवाओं के परिचालन में दिक्कतें आ रही हैं। सोमवार को भी करीब 33 ट्रेनें देरी से चली और 100 विमानों की उड़ानें प्रभावित हुईं।

इस सप्ताह और बढ़ेगी ठिठुरन

राजधानी लखनऊ में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म होने के बाद अब कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक यलो अलर्ट जारी करते हुए सर्द दिन रहने की संभावना जताई है। वहीं, एक सप्ताह तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग का 23-26 जनवरी भारी बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, ठंड से कांपेंगे कई जिले

लखनऊ में मंगलवार सुबह तापमान 9 डिग्री रहा

मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों के लिए अगले दो दिन के लिए कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। अगले तीन दिन के भीतर न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस लुढ़क सकता है। राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह आठ बजे तापमान 9 डिग्री रिकार्ड किया गया। और सूरज ने करीब एक स्पताह बाद दर्शन दिया है।

रेलवे का यात्रियों को अलर्ट

बारिश और रेलवे ट्रैक पर घने कोहरे की वजह से ट्रेनों के परिचालन में दिक्कतें आ रही हैं। सोमवार को भी करीब 33 ट्रेनें देरी से चली और 100 विमानों की उड़ानें प्रभावित हुईं। इनमें अधिकांश ट्रेनें नई दिल्ली से यूपी, बिहार, मुंबई, अमृतसर, पश्चिम बंगाल और असम की शामिल हैं। ट्रेनों के साथ ही विमानों की उड़ान भी प्रभावित हो रही है। लगातार ट्रेनें देरी से चलने की वजह से रेलवे ने यात्रियों को अलर्ट किया है कि, यात्रा करने से पहले वे अपने ट्रेन की समय, सारणी पता करके ही स्टेशन पहुंचे।

यह भी पढ़ें : इस पूरे सप्ताह जारी रहेगा सर्दी का सितम, 21-23 जनवरी तक झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का मौसम अलर्ट

कोहरे से ट्रेनें रही लेट

इसी तरह यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से चली तो वाराणसी-आनंद विहार गरीब रथ भी 2.5 घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी, कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी, गया-आनंद विहार, मगध एक्सप्रेस, मुंबई-निजामुद्दीन राजधानी, रांची राजधानी, चेन्नई राजधानी, डिब्रूगढ़ राजधानी, भोपाल-नई दिल्ली समेत कई ट्रेन 1 से 3 घंटे की देरी से अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची।