31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार मंगलवार को सैफई में होगा, सैफई से शुरू सफर सैफई में होगा खत्म

Mulayam Singh Yadav funeral समाजवादी पार्टी के ट्विटर अकांउट के जरिए मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार सैफई में दोपहर तीन बजे होगा। मतलब समाजवादी पार्टी संस्थापक और भारतीय राजनीति के दिग्गज खिलाड़ी मुलायम सिंह का सैफई से शुरू सफर सैफई में ही खत्म होगा।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 10 Oct 2022, 1:31 PM IST

मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार मंगलवार को सैफई में होगा, सैफई से शुरू सफर सैफई में खत्म

मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार मंगलवार को सैफई में होगा, सैफई से शुरू सफर सैफई में खत्म

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव नहीं रहे। आज सोमवार सुबह 8.16 पर गुरुग्राम मेदांता में मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के ट्विटर अकांउट के जरिए मुलायम सिंह यादव के निधन की जानकारी दी। मुलायम के निधन के बाद सभी दुखी हो गए। मुलायम सिंह यादव का जन्म सैफई में हुआ था। और समाजवादी पार्टी के ट्विटर अकांउट के जरिए मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार सैफई में दोपहर तीन बजे होगा। मतलब समाजवादी पार्टी संस्थापक और भारतीय राजनीति के दिग्गज खिलाड़ी मुलायम सिंह का सैफई से शुरू सफर सैफई में ही खत्म होगा।

पैतृक गांव सैफई में रखा जाएगा पार्थिव शरीर

मेदांता अस्‍पताल गुरुग्राम से मुलायम सिंह यादव के पार्थिक शरीर को सैफई के लिए लाया जा रहा है। यमुना एक्‍सप्रेस वे, आगरा लखनऊ एक्‍सप्रेसवे से शव गाड़ी गुजरेगी। उनका अंतिम संस्‍कार 11 अक्‍टूबर को दोपहर 3 बजे सैफई में किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए आज उनका पार्थिव शरीर सैफई आवास पर रखा जाएगा।

यह भी पढ़े - Mulayam Singh Yadav Death : मुलायम सिंह यादव का निधन, सीएम योगी सहित यूपी के सभी नेता दुखी, शोक संवेदनाएं प्रकट की

यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक

मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्‍तर प्रदेश सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने दुख प्रकट करते हुए कहा है कि मुलायम का अंतिम संस्‍कार उनके पैतृक गांव सैफई में पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ किया जाएगा।

यह भी पढ़े - मुलायम सिंह यादव के निधन पर यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, सीएम योगी ने किया ऐलान

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, मैं खुद जाऊंगा सैफई

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्‍कार पूरे राजकीय सम्‍मान के बीच किया जाएगा। वह खुद इस मौके पर सैफई जाएंगे। यूपी में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया जा चुका है। उन्‍होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन पर पूरा प्रदेश शोकाकुल है।

यह भी पढ़े - सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव आठ बार एमएलए व 7 बार चुने गए सांसद, जानें और रोचक बातें