उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने को लेकर अलग-अलग शहरों में दुआएं और मन्नत मांगी जा रही हैं। सपा संरक्षक के लिए आगरा, वाराणसी, कानपुर, लखनऊ और मुजफ्फरनगर समेत कई शहरों में हवन यज्ञ के आयोजन किए जा रहे हैं। सपा कार्यकर्ता अपने प्रिय नेता के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी करवा रहे हैं।