3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर नाराज हुए योगी के मंत्री राजभर, यूपी सरकार को बताया बीमार, कहा- इलाज एम्स में ही संभव

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि बीमारी बढ़ने पर उसे दिल्ली के एम्स में रेफर किया जाता है, कुछ उसी तरह की स्थिति उत्तर प्रदेश सरकार की है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 28 Mar 2018, 8:07 AM IST

om prakash rajbhar

लखनऊ. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर अभी भी अपनी ही सहयोगी सरकार से नाराज हैं। भले ही राज्यसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी कैंडिडेट के लिये वोट किया हो, लेकिन उनकी तल्खी अभी भी बरकरार है। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने इशारों ही इशारों में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा। राजभर ने कहा कि वह अपनी समस्याएं अमित शाह के सामने रख चुके हैं और उन्हीं से बात करेंगे।

उत्तर प्रदेश में भाजपा के सहयोगी ओमप्रकाश राजभर ने इशारों ही इशारों में सरकार पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के 'मर्ज' (सिस्टम) का इलाज अब 'एम्स' (दिल्ली हाईकमान) के पास ही है। सरकार पर व्यंग्य करते हुए राजभर ने कहा कि जिस तरह से किसी की बीमारी बढ़ने पर उसे दिल्ली के एम्स में रेफर किया जाता है, कुछ उसी तरह की स्थिति उत्तर प्रदेश सरकार की है।

यह भी पढ़ें : विधान परिषद में अखिलेश यादव ने इन 8 बिंदुओं पर सीएम योगी को घेरा, दिनेश शर्मा पर ली चुटकी, सदन में लगे ठहाके

राजभर बोले- मंत्रियों की शिकायत नहीं सुनते अफसर
योगी सरकार पर हमलावर होते हुए ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार की स्थिति बहुत खराब है। अफसरों पर किसी का भी नियंत्रण नहीं रह गया है। और तो और अफसर मंत्रियों तक की शिकायतें नहीं सुन रहे हैं। ओमप्रकाश राजभर मंगलवार को लखनऊ स्थित गन्ना संस्थान में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की मासिक बैठक में शिरकत करने पहुंचे थे।

10 अप्रैल को अमित शाह से मिलेंगे राजभर
सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उन्होंने अपनी बात भापजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तक पहुंचा दी है। कहा कि 10 तारीख को जब अमित शाह लखनऊ में होंगे, तब सबके सामने एक बार फिर अपनी बात रखूंगा।

यह भी पढ़ें : योगी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे सपा के बागी MLA नितिन अग्रवाल, बीजेपी दे सकती है बड़ा रिटर्न गिफ्ट