2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘सपा डूबता हुआ जहाज, 50 सीटें भी दे तो पाला नहीं बदलूंगा’, अखिलेश को ओम प्रकाश राजभर की दो टूक

OP Rajbhar Statement: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जुबानी हमला बोला है। सपा प्रमुख के बयानों और दोनों दलों के बीच बनी दूरी पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने साफ कर दिया कि वे अब किसी भी कीमत पर समाजवादी पार्टी के साथ वापस नहीं जाने वाले हैं।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Aman Pandey

•

Oct 02, 2026

OP Rajbhar on Akhilesh

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला फोटो सोर्स-IANS

OP Rajbhar Statement On Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने सपा को डूबती हुई नाव कहा और दावा किया कि पूर्वांचल में उनकी बढ़ती ताकत से सपा चिंतित है। राजभर ने साफ कहा कि सरकार में रहते हुए वे सपा के साथ जाने का कोई कारण नहीं देखते।

सपा से रिश्तों पर सवाल पूछे जाने पर राजभर ने तंज भरे अंदाज़ में कहा कि सपा ने उन्हें तलाक दे दिया है और उन्होंने उसे कबूल कर लिया है। उन्होंने कहा कि जब तीन बार कबूल है कह दिया गया, तो अब सपा की ओर से शोर मचाने का कोई मतलब नहीं बनता।

सपा पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप

राजभर ने सपा की कार्यशैली पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सपा में कार्यकर्ताओं और नेताओं की कोई कद्र नहीं है। मुसलमान और अति पिछड़े वर्ग के लोग वहां गुलाम बनकर रह गए हैं। पार्टी में परिवार और पूंजीपतियों का बोलबाला है। अपराधियों को भी वहां प्रभावी जगह मिलती है।

सपा के PDA नारे पर तंज कसते हुए राजभर ने कहा कि जो लोग कल तक इस नारे का जाप करते थे, वे अब परिवार और धनबल पर टिके दिखते हैं। उन्होंने व्यंग्य किया कि अब ऐसे लोगों की तलाश हो रही है, जिन्हें अपराधी की पृष्ठभूमि के बावजूद PDA का हिस्सा बनाया जा सके।

'जीतकर क्या करेंगे, जब सरकार ही नहीं बनेगी'

जब पत्रकार ने पूछा कि सीट मिलने की स्थिति में क्या वे गठबंधन पर विचार करेंगे, तो राजभर ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि सपा के साथ जाकर चुनाव जीतने का क्या फायदा, जब वहां सरकार बनती नहीं दिखती। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वे सरकार का हिस्सा हैं, जहां बंगला, गाड़ी और सभी सुविधाएं मिली हुई हैं। ऐसे में इन्हें छोड़कर सपा की ओर जाने का कोई औचित्य नहीं।

'पूर्वांचल में मेरे बिना नहीं जीत सकते अखिलेश'

सपा के बुलावे के पीछे की वजह पूछे जाने पर राजभर ने दावा किया कि सपा को यह अहसास हो गया है कि पूर्वांचल में उनके बिना जीत संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ रहते हुए पूर्वांचल में सपा, भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकती। राजभर के अनुसार अब केवल पूर्वांचल ही नहीं, पूरे प्रदेश में उनका जनाधार बढ़ रहा है, जिससे सपा चिंतित है और उसे अपने पुराने साथी याद आ रहे हैं।

'चुनाव नजदीक आएगा, पेशकश बढ़ेगी'

पत्रकार ने ध्यान दिलाया कि अब तक सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हवाले से यह चर्चा थी कि राजभर की पार्टी को भाजपा से तीन सीटें मिलेंगी, जबकि अब सपा की ओर से उन्हें अपने साथ आने का निमंत्रण दिया जा रहा है। इस पर राजभर ने कहा कि आगे चलकर सपा नेता यह भी कह सकते हैं कि आइए, हम आपको 50 सीटें देंगे। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव करीब आएगा, इसी तरह के बयान आते रहेंगे।

50 सीटों के ऑफर पर भी पाला बदलने से इनकार

जब पत्रकारों ने ओम प्रकाश राजभर से सीधा सवाल किया कि अगर भविष्य में चुनावी फायदे के लिए समाजवादी पार्टी उन्हें 50 सीटों का ऑफर देती है, तो क्या वे दोबारा पाला बदलेंगे? इस पर राजभर ने बिना किसी झिझक के दो टूक जवाब दिया, बिल्कुल नहीं।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग