26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉक्टर की मनमानी ने ली, गर्भवती महिला की जान, जानिए वजह

प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों की जान के साथ हो रहा खिलवाड़, डॉक्टर ने ली प्रेग्नेंट महिला की जान , पीड़ित परिवार ने दर्ज कराई कम्प्लेन।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 3 Mar 2023, 7:37 AM IST

ऑपरेशन का डॉक्टर ने बनाया दबाव

ऑपरेशन का डॉक्टर ने बनाया दबाव

पौरूष हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर की मनमानी और लापरवाही की वजह से प्रसूता की जान चली गई। महिला का पति गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन डॉक्टर का मन नहीं पसीजा, आखिर में बेहतर इलाज का झांसा देकर महिला के शव को कार में लादकर मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में खेला जा रहा है सट्टा किंग, रहे सावधान

परिजनों ने किया हंगामा

महिला की मौत के बाद परिजन शव लेकर पौरूष हॉस्पिटल पहुच गये और हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला के पति ने महिला डॉक्टर के विरुद्ध पुलिस से शिकायत की है।

यह भी पढ़ें: Prayagraj Hatyakand: बीजेपी मंत्री बोले- अपराधियों को हाय तौबा करने की जरूरत नहीं, चलती गाड़ी पलट भी सकती है

ऑपरेशन का डॉक्टर ने बनाया दबाव

मोहनलालगंज के मऊ गांव के अवनींद्र अपनी पत्नी सोनी (22) को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार को पौरुष हॉस्पिटल ले गए। पुलिस को दी तहरीर में अवनींद्र ने आरोप लगाया है कि पौरूष हॉस्पिटल की संचालिका डॉक्टर सुधा सिंह भय दिखाकर पत्नी का ऑपरेशन करने का दबाव डालने लगी जिसके बाद रूपये जमा करा लिए और बिना किसी जांच के ऑपरेशन कर बच्चे को निकाल लिया। इस बीच पत्नी की लगातार हालत बिगड़ रही थी। काफी मिन्नतों के बावजूद डॉक्टर नहीं पसीजी और पत्नी से मिलने तक नहीं दिया।

यह भी पढ़ें: लखनऊ बीकेटी में शादी समारोह में चली गोली और फिर मच गया हंगामा

अच्छे इलाज के नाम पर शव को भेजवाया मेडिकल कॉलेज

आरोप है कि बुधवार की रात डॉक्टर ने महिला की मौत के बाद, उसके शव को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज भेजवा दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिजन शव को पौरुष हॉस्पिटल ले आए और हंगामा करने लगे। अस्पताल में हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगो को शांत कराया।

यह भी पढ़ें: लखनऊ की NIA COURT ने सुनाया फैसला, 7 आतंकियों को फांसी और 1 को उम्रकैद की सजा

महिला के पति ने डॉक्टर के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक महिला के पति ने शिकायत की है। मामले से संबंधित कागजातों को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। पूरे मामले की रिपोर्ट सीएमओ लखनऊ को भेजी जाएगी।