शिवपाल सिंह यादव का दुखी मन रुक नहीं रहा था, उन्होंने आगे कहाकि, भगवान राम का राजतिलक होने वाला था, पर उनको वनवास जाना पड़ा। इतना ही नहीं हनुमान जी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण थी क्योंकि अगर वह नहीं होते, तो राम युद्ध नहीं जीत पाते। ये भी याद रखने वाली बात है कि, हनुमान ही थे, जिन्होंने लक्ष्मण की जान बचाई।