उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 37 एमएलसी सीटों में छह ऐसी सीटें हैं जहां सपा व भाजपा के बीच आमने-सामने की टक्कर है। ये सीटें मुरादाबाद बिजनौर, लखनऊ उन्नाव, बहराइच, कानपुर फतेहपुर, गोरखपुर महाराजगंज और बलिया हैं। गाज़ीपुर एमएलसी सीट पर भी सिर्फ 2 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है, इसमें एक भाजपा का उम्मीदवार है तो दूसरा निर्दल है।