इसके अलावा सपा सांसद ने SIR के मुद्दे पर भी अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि SIR के खिलाफ पूरे देश में एक बड़ा आंदोलन चल रहा है। परसों ही सुप्रीम कोर्ट के एक मौजूदा जज ने भी इस पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि इस तरह से देश का लोकतंत्र काम नहीं कर सकता। रामगोपाल यादव ने कड़े शब्दों में कहा कि अगर कोई भी संस्था लाखों मतदाताओं के वोट काट देती है तो यह पूरी तरह से गैरकानूनी और गलत है। INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा, "इससे ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है। अगर बड़े पैमाने पर लोगों के वोट काट कर सत्ता हथिया ली जाए तो लोकतंत्र कहां बचता है? इस पर भी अगर विरोध नहीं होगा तो और सब विरोध बेमतलब हो जाते हैं।"