मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ऊर्जा विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक ली, जिसमें विभाग की ओर से प्रस्तुत किए गए प्रजेंटेशन का अवलोकन किया गया। इस बैठक में सीएम योगी ने कहा कि बिजली का बिल समय से जमा कराने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जैसे लोग मोबाइल का बिल नियत समय पर जमा करते हैं, वैसे ही बिजली का बिल भी तय समय पर जमा कराने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।