लखनऊ से कुछ लोगों ने बताया है कि Vishwaroopam 2 फिल्म की कहानी रॉ एजेंट मेजर विशाम अहमद कश्मीरी (कमल हासन) की बताई जा रही है। जिनकी पत्नी इस फिल्म में निरूपमा (पूजा कपूर) हैं। विशाम जब अलकायदा के मिशन से विश्वरूपम 1 में निकलता है तो वहीं से यह कहानी शुरू हो जाती है। विशाम को इस बार भी मिशन के तहत उमर कुरैशी (राहुल बोस) के द्वारा फैलाए गए आतंकवाद को खत्म करने के बारे में दिखाया गया है। मिशन में उसकी मुलाकात अलग-अलग तरह के लोगों और घटनाओं से होती है। जिसका सामना करते हुए विशाम को काफी तकलीफों का सामना भी करता है। इसी बीच कहानी में सलीम (जयदीप अहलावत) विशाम की मां (वहीदा रहमान), कर्नल जगन्नाथ (शेखर कपूर) और बाकी किरदारों की भी एंट्री होती है।