यूपी के जिन 20 शहरों में अगले 24 घंटों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गयी है वे जिले हैं – लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, रायबरेली, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फर्रूखाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, चित्रकूट, बांदा, और सीतापुर। इसके अलावा 30 दिसम्बर को पूर्वांचल में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गयी है। आजमगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, भदोही, सोनभद्र और बलिया में 30 दिसम्बर को मौसम का मिजाज बिगड़ जाएगा।