क्या कहते हैं कानून के जानकार
कानून के जानकारों की मानें तो सीबीआई जांच में काफी समय लगेगा, क्योंकि सीबीआई को सिर्फ पॉस्को एक्ट और रेप के मामले की जांच नहीं करनी है, बल्कि इस मामले से जुड़े करीब आधा दर्जन शिकायतों व मामलों की जांच के बाद ही सीबीआई किसी निष्कर्ष पर पहुंच पायेगी। इन मामलों में पीड़िता के पिता के साथ मारपीट, पुलिस कस्टडी में मौत, पुरानी रंजिश व अन्य मामले भी सीबीआई जांच के दायरे में आयेंगे। ऐसे में भाजपा विधायक की गिरफ्तारी में और ज्यादा समय लगेगा।