23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / उत्तर प्रदेश में विकास और बेहतर कानून-व्यवस्था पर जोर, योगी कैबिनेट बैठक में लिए जाएंगे अहम फैसले

उत्तर प्रदेश में विकास और बेहतर कानून-व्यवस्था पर जोर, योगी कैबिनेट बैठक में लिए जाएंगे अहम फैसले

UP Cabinet Meeting:उत्तर प्रदेश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में विकास, कानून व्यवस्था और जनहित से जुड़े कई बड़े फैसलों पर मोहर लगने की संभावना है। पढ़ें योगी सरकार के मंत्रियों के बयान और बैठक से जुड़ी पूरी जानकारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 9 Oct 2026, 3:22 PM IST

Narendra kashyap ANI

Yogi Adityanath Cabinet: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक आज होने जा रही है, जिसमें प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और फैसले लिए जाने की संभावना है। बैठक से पहले प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने सरकार की प्राथमिकताओं को लेकर अपनी बात रखी।

अर्थव्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर में यूपी ने बनाई अलग पहचान: नरेंद्र कश्यप

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश अर्थव्यवस्था, विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में देश के भीतर अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की इस पहचान को और बेहतर बनाने के लिए आज की कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। कश्यप के अनुसार, कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण और सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश के हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कैबिनेट में अनेक फैसले लिए जाने हैं।

हार छिपाने के लिए बहाने बनाता है विपक्ष: बृजेश पाठक

कैबिनेट बैठक पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा, "देखिए, संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना इनकी पुरानी आदत रही है। चुनाव जीतने पर इन्हें कोई शिकायत नहीं होती। तमिलनाडु, केरल और हिमाचल प्रदेश में तो इन्होंने जीत हासिल की, लेकिन हारने पर अपनी इज्जत बचाने के लिए बहाने बनाते हैं…"

हर बैठक से प्रदेश को फायदा: दयाशंकर सिंह

मंत्रिमंडल की बैठक पर मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा, "देखिए, हर मंत्रिमंडल बैठक महत्वपूर्ण होती है और हर बैठक उत्तर प्रदेश के लिए कुछ न कुछ लाभ लेकर आती है। मुख्यमंत्री योगी की कोई भी मंत्रिमंडल बैठक महत्वहीन नहीं होती और इस बैठक में भी उत्तर प्रदेश की जनता के लिए बहुत कुछ है।"

त्योहारों पर हर घर पहुंचेगी खुशी: दानिश आजाद

कैबिनेट बैठक पर मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, "राज्य की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना योगी सरकार की प्राथमिकता है। सरकार ने हमेशा इसी इरादे और लक्ष्य के साथ काम किया है। योगी सरकार ने राज्य की सेवा के लिए ईमानदारी से काम किया है। दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों के नजदीक आने के साथ, हमारी सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी लगन से काम किया है कि हर घर में खुशियां पहुंचें…