नगर पालिका ने बजट में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने का प्रावधान किया है। इसके लिए अब तक न ही जगह का चिह्नांकन हो पाया है। इस कारण मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है। कपड़े और ऑटोमोबाइल की दुकानें मुख्य मार्ग पर ही स्थित हैं। इस कारण शहर की सड़कों पर खासकर दीपावली सीजन में लोगों की भीड़ बढ़ जाती है।