CG Accident: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रजकमा हाइस्कूल के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति और बेटे के साथ कार में सवार होकर बिलासपुर से घर लौट रही थी। घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई है, उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।