2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्त के साथ नाइट आउट करना इस लड़की को पड़ा महंगा, चाकू की नोक पर करना पड़ा ये काम

चाकू की नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम देते हुए महिला का अपहरण कर लिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 3 Aug 2018, 2:50 PM IST

crime news

दोस्त के साथ नाईट आउट करना इस लड़की को पड़ा महंगा, चाकू की नोक पर करना पड़ा ये काम

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में दो अज्ञात युवक लूट को अंजाम देते हुए महिला का अपहरण करने का मामला सामने आया है।यह घटना पिथौरा के राजासेवैया मार्ग पर मंगलवार को दो अज्ञात युवकों ने चाकू की नोंक पर लूट की वारदात को अंजाम देते हुए महिला का अपहरण कर लिया।

READ MORE: अकेली रह रही महिला के घर आना-जाना था अंजान लोगों का, आज गोली मारकर सुला दी मौत की नींद

पुलिस की नाकेबंदी के बाद आरोपियों ने महिला को बसना में छोड़ दिया और फरार हो गए। अब तक आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं।

READ MORE: आधी रात जब बॉयफ्रेंड किसी और के साथ मना रहा था रंगरलियां, गर्लफ्रेंड ने पकड़ा रंगे हाथों फिर...

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 365, 392/34 के खिलाफ मामला दर्जकर विवेचना में लिया है। पुलिस के अनुसार पिथौरा में ऑटो पाट्र्स के संचालक ग्राम भिथिडीह के नरेन्द्र साहू पिता तिलक राम ने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई की रात टाटा सूमो क्रमांक सीजी 04 एफजे 6831 से अपनी महिला मित्र के साथ घूमने निकला था। राजसेवैया रास्ते पर वाहन में बैठकर दोनों बात कर रहे थे। साढ़े आठ बजे दो युवक वाहन के पास पहुंचे और धमकाने लगे।

READ MORE: शादीशुदा महिला के पड़ोसी से बन गए थे अवैध संबंध, राज खुलने की दी धमकी तो जवान ने उठाया खौफनाक कदम

युवकों ने चाकू दिखाकर 5 हजार नकदी व मोबाइल लूटकर वाहन सहित महिला को अपने साथ ले गए। पुलिस ने सूचना पर नाकेबंदी की। आरोपियों ने घेराबंदी को भांपते हुए महिला को बसना में छोड़कर वाहन लेकर फरार हो गए।

READ MORE: बॉयफ्रेंड बोला - तुमसे करना चाहता हूं शादी फिर गर्लफ्रेंड को परोस दिया दोस्तों के सामने, जब हुई प्रेग्नेंट तो...

पुलिस दोनों युवकों की तलाश कर रही है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 365, 392/34 के खिलाफ मामला दर्जकर विवेचना में लिया है।