4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बर्खास्तगी के डर से 174 शिक्षाकर्मी लौटे, MLA विमल चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

नोटिस जारी होने के बाद शिक्षक पंचायत/नगरीय निकाय मोर्चा ने भी ऐसे शिक्षाकर्मियों को हड़ताल से मुक्त करते हुए अपने स्कूल लौटने की अपील की थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महासमुंद

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 30 Nov 2017, 3:21 PM IST

CG news

shikshakarmi

महासमुंद. जिले के परिवीक्षाधीन व स्थानांतरण वाले सभी शिक्षाकर्मी बर्खास्तगी के डर से अपने स्कूल लौट गए हैं। प्रशासन ने ऐसे 174 शिक्षाकर्मियों को नोटिस जारी कर तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था। नोटिस जारी होने के बाद शिक्षक पंचायत/नगरीय निकाय मोर्चा ने भी ऐसे शिक्षाकर्मियों को हड़ताल से मुक्त करते हुए अपने स्कूल लौटने की अपील की थी। हालांकि हजारों शिक्षाकर्मी अब भी हड़ताल में डटे हुए हैं और अनशन भी जारी है। साथ ही उनके आंदोलन को जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक, सामाजिक व कर्मचारी संगठनों के समर्थन का क्रम भी जारी है।

Read More: गढ़चिरौली में नक्सली तांडव, मुखबिरी के शक में कोटवार की हत्या कर लाश चौराहे पर फेंका

शिक्षाकर्मियों ने आंदोलन के दसवें दिन बुधवार को भारी उपस्थिति देते हुए शासन को स्पष्ट संकेत दे दिया कि संविलियन लिए बिना आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे, चाहे उन्हें निलंबित कर दिया जाए या बर्खास्त।

धरना स्थल पर सुनिधि कुर्रे, शैल सोनवानी, महेश्वरी साहू, ज्योति यादव, तुलसी देवांगन, कावेरी वैष्णव, शेख रशीद कुरैशी, बुद्ध प्रकाश मेश्राम, राजेश्वर चंद्राकर, सुनील मिश्रा, राम किशन निषाद भूख हड़ताल पर बैठे। भूख हड़तालियों का जगदीश सिन्हा, लक्ष्मण मानिकपुरी, महेश ध्रुव, हेमंत डडसेना, रामकुमार भट्ट, कविता देवांगन एवं भुनेश्वरी साहू ने स्वागत किया।

Read More: हड़ताली शिक्षाकर्मियों की बर्खास्तगी की सूचना मिलते ही हार्टअटैक से एक की मौत

जिला संचालक नारायण चौधरी एवं राजेश साहू ने कहा कि शासन को चुनौती है कि उन्हें और उनके साथ एक लाख 80 हजार शिक्षाकर्मियों को एक साथ बर्खास्त करके दिखाए या डराने धमकाने की नीति छोड़कर आंदोलन का एकमात्र निश्चित समाधान संविलियन की घोषणा कर हम शिक्षाकर्मियों को ससम्मान शाला भेजे। दसवें दिन आंदोलन में मुख्य रूप से ज्योत्सना कन्नौजे, चमन चंद्राकर, ललित वर्मा, बाबूलाल ध्रुव, कुलदीप सिंह वर्मा, लक्ष्मीनाथ, नेमीचंद पटेल, जितेंद्र चंद्राकर, महेंद्र देशमुख, नूतन दुबे, चंद्रकला मारकंडे, भुवनेश्वरी साहू, भरतलाल कन्नौजे, घनश्याम बंजारे, वेदराम साहू, ज्योति साहू, रेखा कन्नौजे, मनीषा सोनी, उर्मिला बाघमारे, योगिता चंद्राकर, गायत्री कन्नौजे, लता राजपूत, तारकेश्वर साहू, शैलेश गिलहरे, उमाशंकर पांडे, हितेश जुल्फें, तुलेंद्र सागर, आत्मा राम साहू आदि शामिल थे।

समर्थन देने पहुंचे विधायक चोपड़ा
आंदोलन को समर्थन देने विधायक डॉ. विमल चोपड़ा बुधवार को आंदोलन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे शिक्षाकर्मियों की जायज मांग को शासन तक पहुंचाकर उनसे आवश्यक निर्णय लेने का अनुरोध करेंगे। विधायक के साथ पार्षद महेंद्र जैन, देवीचंद राठी, अरविंद प्रहरे एवं हनिश बग्गा भी समर्थन देने पहुंचे थे।

पदोन्नति वरिष्ठता सूची जारी
पदोन्नति के लिए जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त प्राथमिक प्रधानपाठक, उच्च वर्ग शिक्षक, सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची विकासखंड शिक्षाधिकारी महासमुंद कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। ४ दिसंबर तक दावा-आपत्ति की जा सकती है।

सभी लौट गए
जिले में परिवीक्षाधीन और स्थानांतरण वाले सभी शिक्षाकर्मी नोटिस के बाद अपने स्कूल लौट गए हैं।
ऋतुराज रघुवंशी, सीईओ, जिला पंचायत महासमुंद