28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस के मिली बड़ी सफलता, विस्फोटक सामग्री सहित आल्टो कार बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

गस्त के दौरान महोबा जिले में कबरई थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महोबा

•

image

Akansha Singh

•

Updated: 24 May 2018, 11:44 AM IST

mahoba

पुलिस के मिली बड़ी सफलता, विस्फोटक सामग्री सहित आल्टो कार बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

महोबा. गस्त के दौरान महोबा जिले में कबरई थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है । चैकिंग के दौरान पुलिस ने आल्टो कार से अवैध विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद किया है । पुलिस ने मोके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तीसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है ।

यह भी पढ़ें - शादीशुदा महिला के नवयुवक के साथ भाग जाने के बाद दंबगो का कहर, तनाव पर पुलिस और पीएससी की तैनाती

कबरई थाना पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान आल्टो कार जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर UP80 AJ 7567 है से 8 गत्तों में कुल 1620 जिलेटिन और 1418 पावर सेल बरामद हुए हैं । मामले में पुलिस ने कार से विस्फोटक ले जा रहे राममिलन और शिवशंकर को गिरफ्तार किया है । तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है । राममिलन पर कबरई थाने में 302 का मामला दर्ज है । बाकि दोनों आरोपियों पर विस्फ़ोटक पदार्थ रखने का मामला दर्ज है । जबकि एक आरोपी सहित फरार बताया जा रहा है ।

यह भी पढ़ें - दहेज के लिये हैवान बना शौहर, पत्नी को इस कदर दी यातनाएं की कोमा में चली गयी

आरोपी यह विस्फोटक सामग्री क्रेशर प्लांट और पहाड़ों में विस्फोट करने को लेकर सप्लाई करते है । आरोपी सोहित की पुलिस टीम तलाश कर रही है । आपको बता दें कि प्रदेश की पत्थर मंडी कबरई में अवैध बिलास्टिंग को लेकर माफिया सक्रीय है । बिलास्टिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली अमोनियम नाइट्रेट की तस्करी खुलेआम की जा रही है। पुलिस इसको लेकर सक्रीय बनी हुई है । पुलिस ने अवैध विस्फोटक के कारोबार से जुड़े लोगों पर नकेल कसने का अभियान चलाया है ।

यह भी पढ़ें - कालपी के भाजपा विधायक को मिली धमकी, 10 लाख दो नहीं तो पूरा परिवार कर दिया जायेगा खत्म

यह भी पढ़ें - सरकार की नीतियों का आर्यवीर दल ने किया विरोध, कहा-राम भरोसे गद्दी पायो तब जन्म भूमि को क्यो विसरायो