11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के महराजगंज में भी लाभ के पद का मामला

देवरिया में ग्राम प्रधान पद पर रहते हुए भर दिया दूसरे लाभ के पद का पर्चा, निर्वाचन अधिकारी ने नही माना आपत्ती।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महाराजगंज

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 25 Jan 2018, 4:24 PM IST

Office of Profit

लाभ का पद

महराजगंज. पुंरदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत के एक प्रधान द्वारा पद पर रहते हुए दूसरे पद के लिए पर्चा भर निर्वाचन प्रणाली को धता बता दिया है । विरोधियों ने निर्वाचन अधिकारी को आपत्ती दर्ज कराने के बाद मामले को डीएम महराजगंज के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है । डीएम ने प्रधान पर कार्यवाई के लिए डीपीआरओ को निर्देशित किया है।


ये भी पढ़ें
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के नाम पर ठगी करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज


xक्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवनिया बिशुन के ग्राम प्रधान जयराम चौधरी दो बार से ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर रह कर दूसरे पद का भी लाभ ले रहे हैं। प्रधान जयराम चौधरी ने क्षेत्रीय साधन सहकारी समिति बेलवा खुर्द के निर्वाचन के लिए पर्चा भरा है। इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार बरूण को ग्राम पंचायत के ही बैजनाथ चौधरी ने आपत्ती दर्ज कराई थी लेकिन आपत्ती पर निस्तारण नही किया गया। प्रधान को ही साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष पद का प्रत्याशी धोषित कर दिया गया। गांव सोनवल के तवरेज आलम, सिसवनिया बिशुन के बैजनाथ चौधरी ,घनश्याम चौधरी ने डीएम महराजगंज को आपत्ती व शिकायती पत्र दिया है। डीएम महराजगंज ने डीपीआरओ को जांच कर कार्यवाई के लिए निर्देशित किया है।


ये भी पढ़ें
BIG BREAKING: जेल में बंद अपराधी ने बीजेपी की सहयोगी पार्टी के विधायक से मांगी रंगदारी


ग्राम प्रधान सिसवनिया बिशुन जयराम चौधरी का कहना है की अगर हमारे निर्वाचन में कठिनाई होगी तो वे निर्वाचन से हट जाएंगे। इस संबध में डीपीआरओ महराजगंज मनोज कुमार त्यायागी का कहना है डीएम महराजगंज के आदेश की कापी आते ही जांच कर कार्यवाई किया जाएगा।
by Yashoda Srivastava


ये भी पढ़ें
स्कूल में नहीं मिले छात्र तो डीएम ने चार शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश
ये भी पढ़ें
अब पद्मावत के विरोध में उतरा अखिल क्षत्रिय समाज, सड़क पर उतरकर निकाला मार्च