25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Attack on Jawaharlal Nehru : ‘नेहरू जी के कपड़े धोने बाहर से लाया जाता था पानी’, दिग्गज नेता का बड़ा दावा

CM Mohan statement on jawaharlal nehru in Mandsaur : सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 'नेहरू जी के कपड़े धोने के लिए भी बाहर से पानी आता था।'
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मंदसौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 May 2024, 7:42 PM IST

Big Attack on Jawaharlal Nehru

Big Attack on Jawaharlal Nehru :लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे और मध्य प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों के आखिरी चुनाव मतदान को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरी हुई है। दिग्गज नेता एक दूसरे पर जुबानी वार कर रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पार्टी को तो आड़े हाथों लिया ही, साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर भी बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र किया और कहा कि 'नेहरू के कपड़े धोने पानी भी बाहर से आता था।'

आपको बता दें कि, लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के लिए मंदसौर लोकसभा क्षेत्र की गरोठ विधानसभा के भानपुरा में भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में मतदान की अपील लेकर जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने जहां एक तरफ कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर विकास के स्वर्णिम अध्याय लिखकर विश्वपटल पर अपनी नई पहचान के साथ उभर रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 'नेहरू के कपड़े धोने के लिए बाहर से पानी आता था।' यही नहीं, 'जब देश गरीबी झेल रहा था, तब वो कोट में गुलाब लगाकर घूमा करते थे।'

यह भी पढ़ें- Weather Update : अचानक बदला मौसम, कई जिलों में आंधी और ओले के साथ शुरु हुई तेज बारिश, VIDEO

कांग्रेस की बहुसंख्यक समाज से दुश्मनी- CM मोहन

जनसभा को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के राज में भारत का बार-बार मानमर्दन हुआ है। कांग्रेस को जब भी निमंत्रण दिया गया तो उन्होंने उस निमंत्रण को ठुकराया है। सोमनाथ में भगवान शिव के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय जब सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जवाहर लाल नेहरू को निमंत्रण दिया तो उन्होंने उसे अस्वीकार कर दिया था। नेहरू जी से लेकर आज तक की पीढ़ी में ये समस्या है। भगवान सोमनाथ से दुश्मनी निभाई, श्रीराम से दुश्मनी निभाई। वहीं अपने संबोधन में सीएम मोहन में कांग्रेस की बहुसंख्यक समाज का दुश्मन तक बता दिया।

नेहरू पर बड़ा बयान

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि 'आजादी के बाद जब भारत देश गरीबी झेल रहा था, उस दौरान नेहरू अपने कोट में गुलाब लगाकर घूमते थे।' उन्होंने ये भी कहा कि 'जवाहर लाल नेहरू के कपड़े धोने के लिए पानी भी बाहर से आता था।'

यह भी पढ़ें- Chinese Fast Food खाने वाले सावधान! फूड डिपार्टमेंट की कार्रवाई में चौंकाने वाला खुलासा

सीएम ने जनता की तारीफ की

इस दौरान सीएम मोहन यादव ने सभा को संबोदित करते हुए इसमें शामिल हुई जनता की तारीफ करते हुए कहा कि प्रचंड गर्मी के बावजूद गरोठ की जनता ने अद्भुत उत्साह के साथ भाजपा को जीत का आशीर्वाद दिया है। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि गरोठ-मंदसौर की देवतुल्य जनता ने भी भारत के विकासरथ को निरंतर चलायमान रखने भारी बहुमत से पीएम मोदी को लाने का फैसला ले लिया है।

13 मई को मंदसौर सीट पर मतदान

आपको बता दें कि मंदसौर लोकसभा सीट से भाजपा ने सुधीर गुप्ता को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने दिलीप गुर्जर को अपना प्रत्याशी बनाया है। यहां 13 मई को चौथे और मध्य प्रदेश के आकिरी चरण के मतदान होने हैं।