10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां बना है दुनिया का सबसे महंगा सिक्का, 17 करोड़ से ज्यादा है इसकी कीमत

ऑस्ट्रेलिया में दुनिया का सबसे महंगा सिक्का बनाया गया है, इस सिक्के सबसे खात बात है इससे जुड़ा हुआ गुलाबी रंग का हीरा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 5 Sep 2018, 12:02 PM IST

gold coin

यहां बना है दुनिया का सबसे महंगा सिक्का, 17 करोड़ से ज्यादा है इसकी कीमत

नर्इ दिल्ली। भारत में दीपावली आैर कर्इ त्यौहारों में सोने आैर चांदी के सिक्के साथ पूजा पाठ करते हैं। माना जाता है सोने आैर चांदी के सिक्कों की पूजा करने से लक्ष्मी खुश होती हैं। सोने आैर चांदी की के सिक्कों की कीमत भी ज्यादा होती। वैसे ये कुछ हजारों में भी देश में आसानी से मिल जाते हैं। आज हम आपको जिस सिक्के की बात बताने जा रहे हैं उनकी कुछ हजार या लाख में नहीं बल्कि करोड़ों में हैं। अगर आपको इसकी कीमत की सच्चार्इ के बारे में पता चल जाए तो आपके होश उड़ जाएंगे। आइए अापको भी बताते हैं दुनिया के इस सबसे महंगे सिक्के के बारे में…

इस देश में बना है दुनिया का सबसे महंगा सिक्का
ये देश आैर कोर्इ नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया है। जहां पर दुनिया का सबसे महंगा सिक्का बनाया गया है। इस सिक्के सबसे खात बात है इससे जुड़ा हुआ गुलाबी रंग का हीरा। जानकारों की मानें तो इस इस सिक्के की कीमत 25 लाख डॉलर है जो भारतीय रुपयों में 17.75 करोड़ रुपए है। एक्सपर्ट के अनुसार यह सिक्का 'होले डॉलर' जैसा दिखार्इ देता है। जिसे सन 1814 में गवर्नर लाचलान मैककूवेरी ने पेश किया था। आपको बता दें कि 'होले डॉलर' दो ब्रिटिश बस्तियों के प्रारंभिक इतिहास में इस्तेमाल किए गए सिक्कों को दिया गया नाम है।

यह हैं इस सिक्के की खास बातें
- यह सिक्का 28 सितंबर तक मिंट में डिस्प्ले पर रखा रहेगा, इससे पहले इसे बेचा नहीं जाएगा।
- यह सिक्का एशिया या मध्य पूर्व के किसी खरीदार के हाथों में जाने की उम्मीद है।
- यह सिक्का 99.99 फीसदी सोने से बना हुआ है और इसमें चार गुलाबी हीरे जड़े हैं।
- यह सिक्का समृद्धि और विशिष्टता का प्रकीत है।
- सिक्के पर जड़े गुलाबी हीरे की कीमत 17 लाख डॉलर है।
- सिक्के के सात संस्करणों को लॉन्च किया गया है।

इन खबरों को भी पढ़ें
देश को बड़ी राहतः 12 दिन बाद नहीं बढ़े पेट्रोल आैर डीजल के दाम

अगर आपके माता पिता भी हैं टीचर तो कर लें विदेश में पढ़ार्इ करने की तैयारी, मिल रही है बड़ी छूट

अनिल अंबानी को मिली देश का सबसे बड़ी शहरी आधारभूत परियोजना का ठेका

हरे निशान पर खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स में 50 अंकों से ज्यादा की बढ़त

एप्पल के बाद अमेजन बनी दुनिया की दूसरी एक ट्रिलियन डॉलर की अमरीकी कंपनी