23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Share Market News / सोना हुआ एक बार फिर से 40 हजारी, 595 रुपए का इजाफा, चांदी भी उच्चतम स्तर पर

सोना हुआ एक बार फिर से 40 हजारी, 595 रुपए का इजाफा, चांदी भी उच्चतम स्तर पर

595 रुपए की छलाँग लगाकर 40,195 रुपए प्रति दस ग्राम पर 270 रुपए चढ़कर 49,070 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंची चांदी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 3 Sep 2019, 4:59 PM IST

Gold Price Today

Gold two and silver prices reached three week low

नई दिल्ली। विदेशों में दोनों कीमती धातुओं में रही तेजी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना मंगलवार को 595 रुपए की छलाँग लगाकर 40,195 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोने का यह 29 अगस्त के बाद का उच्चतम स्तर है। गत 29 अगस्त को यह 40,220 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था। हालांकि, उसके बाद लगातार तीन कारोबारी दिवस इसमें गिरावट रही थी। स्थानीय बाजार में चांदी में भी तेजी रही। यह 270 रुपए चढ़कर 49,070 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जो इसका रिकॉर्ड स्तर है। चांदी के सिक्कों की कीमत भी 30 रुपए बढ़कर अब तक के उच्च्तम स्तर पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ेंः-अमरीका और चीन के ट्रेड वॉर से बढ़ा भारत में शादियों का खर्च

विदेशों में सोना और चांदी फिर आई तेजी
विदेशों में सोना हाजिर 5.65 डॉलर चमककर 1,531.75 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमरीकी सोना वायदा 11.90 डॉलर की छलांग लगाकर 1,541.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमरीका और चीन के बीच लंबे समय से जारी व्यापार युद्ध के गहराने से दोनों कीमती धातुओं में तेजी आई है। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंका से भी निवेशक पीली धातु का रुख कर रहे हैं। हालांकि, मजबूत डॉलर के कारण सोने की बढ़त सीमित रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.12 डॉलर चढ़कर 18.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ेंः-6 लाख रुपए की कमाई पर नहीं देना होगा टैक्स, सरकार बदलने जा रही है नियम!

स्थानीय बाजार में फिर 40 हजारी
स्थानीय बाजार में लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद सोने में तेजी लौटी है। सोना स्टैंडर्ड 595 रुपए उछलकर 40,195 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 40,025 रुपए प्रति दस ग्राम बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 400 रुपए की मजबूती के साथ 30,300 रुपए पर रही। चांदी हाजिर 270 रुपए की बढ़त में 49,070 रुपए प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर रही। भविष्य में कीमतों में तेज वृद्धि की आशंका में चांदी वायदा 1,100 रुपए चढ़कर 47,840 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 30-30 रुपए चढ़कर क्रमश: 1,030 रुपए और 1,040 रुपए के भाव बिके।

यह भी पढ़ेंः-बैंक मर्जर और रुपए में गिरावट का दिखा असर, सेंसेक्स 770 अंक टूटा, निफ्टी 2 फीसदी गिरकर बंद

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 40,195 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 40,025 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 49,070 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 47,840 रुपए
सिक्का लिवाली : 1030 रुपए
सिक्का बिकवाली : 1,040 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 29,900 रुपए