पेट्रोल के दाम में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद देश के चारों महानगरों नई दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 75.14, 80.79 और 78.12 रुपए प्रति लीटर पहुंच गए हैं। जबकि कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जिससे यहां पर दाम 77.79 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। यह लगातार तीसरा दिन है जब पेट्रोल के दाम में इजाफा हुआ है। आने वाले दिनों में पेट्रोल की कीमत में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।