4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल को लेकर चिदंबरम ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले 25 रुपए तक कम किए जा सकते हैं दाम

चिदंबरम ने दावा किया कि तेल की कीमतें 25 रुपए प्रति लीटर तक कम किया जा सकता है, लेकिन सरकार अपने फायदे के लिए कीमतें कम नहीं कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 23 May 2018, 1:32 PM IST

P chidambaram

पेट्रोल को लेकर चिदंबरम ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले 25 रुपए तक कम किए जा सकते हैं दाम

नई दिल्ली।पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ रहे दाम पर विपक्ष ने केन्द्र सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। कांग्रेस नेता आैर पूर्व केन्द्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। चिदंबरम ने दावा किया कि तेल की कीमतें 25 रुपए प्रति लीटर तक कम किया जा सकता है, लेकिन सरकार अपने फायदे के लिए कीमतें कम नहीं कर रही है। चिदंबरम ने बुधवार को ट्विटर पर कहा, "कीमतें 25 रुपये प्रति लीटर तक कम की जा सकती हैं, लेकिन सरकार ऐसा नहीं करेगी। वे पेट्रोल की कीमत एक या दो रुपये कम करके लोगों को धोखा देंगे।"

लगातार 9 दिनों से बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

कर्नाटक चुनाव के बाद से पिछले 9 दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी इजाफा देखने को मिला है। पिछले 9 दिनों से तेल कंपनियां रोज आैसतन 22-23 पैसे प्रति लीटर की दर से तेल के दाम बढ़ा रही हैं। बुधवार को भी पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे की बढ़ोतरी हु्र्इ है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 76.87 रुपए प्रति लीटर हो गया है। तेल कंपनियों का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम 80 डाॅलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है आैर डाॅलर के मुकाबले रुपए में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। एेसेे में उनकी खरीद महंगी पड़ रही है आैर इसलिए उन्हें तेल का दाम बढ़ाना पड़ रहा है।


तेल के दाम को लेकर अाज बैठकों का दौर

प्रधानमंत्री मोदी ने भी आज बढ़ती कीमतों के मसले पर एक बैठक बुलाया है। इस बैठक के बाद जनता को कुछ राहत की उम्मीद मिल सकती है। बीते दिन (मंगलावर) को भी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मीडिया द्वारा पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम को लेकर सवाल पूछे जाने पर कहा कि, अगले 2 से 4 दिनों में कोर्इ फाॅर्मूला या समाधान निकाल लिया जाएगा। आज पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी तेल कंपनियों के साथ बैठक करने वाले हैं।