
Sensex की सपाट शुरूआत, 11667 अंकों पर खुला Nifty, Infosys के शेयर में 4 फीसदी की गिरावट
नई दिल्ली। आज सेंसेक्स 39 हजार अंकों से नीचे आ गया। वहीं निफ्टी 50 में गिरावट देखने को मिली। जेट एयरवेज के शेयर में बीते दस सालों के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में जेट एयरवेज शेयरों में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप में भी बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। आईटी और टेक सेक्टर भी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए हैं।
लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार
गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ हैै। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 50.12 अंकों की गिरावट के साथ 38981.43 अंकों पर आ गया है। आखिरी कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 39 हजार से ज्यादा अंकों पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 23.40 अंकों की गिरावट के साथ 11724.75 अंकों पर बंद हुआ है। अगर बात बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप की करें तो दोनों में बिकवाली देखने को मिली है। बीएसई मिडकैप 91.19 और बीएसई स्मॉलकैप 31.43 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं।
आईटी और टेक सेक्टर में गिरावट
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आईटी और टेक सेक्टर में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आईटी सेक्टर आज 298.55 और टेक सेक्टर 118.61 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 227.58, बैंक एक्सचेंज 189.21, हेल्थकेयर 115.23 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए हैं। जबकि कैपिटल गुड्स 57.33 अंकों की बढ़त बंद हुए हैं।
बढ़त और गिरावट वाले शेयर
पहले बात गिरावट वाले शेयर की करें तो ब्रिटानिया के शेयरों में 4.01 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। जी लिमिटेड के शेयरों में 3.57, टाटा मोटर्स 3.45, इंडसइंड बैंक 3.17 और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में 3.13 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं बढ़त वाले शेयरों की बात करें तो इंफ्राटेल के शेयरों 3.60 फीसदी, यस बैंक 3.57, पॉवरग्रिड 2.04, हीरो मोटर्स कॉरपोरेशन 1.72 फीसदी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों 1.66 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Updated on:
2 May 2019, 5:02 PM IST
Published on:
2 May 2019, 5:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.