30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एससी-एसटी एक्ट पर दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, देखें वीडियो

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा- भारतीय जनता पार्टी धर्म का दुरुपयोग करती है और धर्म के नाम पर चंदा करती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 12 Sep 2018, 10:51 PM IST

digvijay singh

digvijay singh

मथुरा। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने केन्द्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज पेट्रोल डीजल के दाम और रुपए का डॉलर के सामने गिरता हुआ मूल्य दोनों में होड़ लगी है कि पहले सेंचुरी कौन बनाएगा। मेरा निश्चित मत है कि इमरजेंसी के बाद 1977 के लोकसभा चुनाव से पहले जनता मौन थी। अब 2019 के चुनाव में जनता का गुस्सा देखने को मिलेगा। महागठबंधन पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा 28 पार्टियों का गठबंधन तो भाजपा के साथ है, वह कौन सा गठबंधन है। वही कांग्रेस के भारत बंद पर सहयोगी पार्टियों का समर्थन न करने के सवाल पर उन्होंने कहा जिसको बढ़ते हुए पेट्रोल डीजल के दाम रुपए की अवमूल्यन की चिन्ता थी, वह सब साथ आए।

यह भी पढ़ें

अबकी बार देवकीनंदन महाराज को किया गिरफ्तार तो एससी-एसटी एक्ट विरोधी मंच उठाएगा ये कदम, देखें वीडियो

संसद को कानून बनाने का अधिकार

वे वृदांवन में द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के जन्म दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने थे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में एससी एसटी एक्ट के मुद्दे पर कहा संविधान सर्वोपरि है। संविधान में लोकसभा और राज्यसभा को अधिकार है कानून बनाने का। कानून बनाने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ है। उसमें सवर्ण समाज के नेता भी शामिल थे। यह प्रश्न तो सभी से पूछना चाहिए सवर्ण समाज को और विशेषकर भारतीय जनता पार्टी से पूछना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी हर चुनाव में कहती है कि हमें बहुमत दो, हम अनुसूचित जाति और जनजाति के अत्याचार को खत्म कर देंगे।

यह भी पढ़ें

SC ST Act पर भाजपा सांसद का बड़ा बयान, देखें वीडियो

धर्म का दुरुपयोग करती है भाजपा

बातों ही बातों में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर धोखेबाजी का आरोप भी लगा दिया। भारतीय जनता पार्टी धर्म का दुरुपयोग करती है और धर्म के नाम पर चंदा करती है। तीन तलाक के मुद्दे पर कहा कि यह सामाजिक बुराई है सामाजिक बुराई को खत्म होना चाहिए।

यह भी पढ़ें

अबकी बार देवकीनंदन महाराज को किया गिरफ्तार तो एससी-एसटी एक्ट विरोधी मंच उठाएगा ये कदम, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश