1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा: महिला डॉक्टर की चाकुओं से गोदकर हत्या

मथुरा की पॉश कॉलोनी में महिला डॉक्टर की हत्या कर दी गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 14 Jul 2018, 3:46 PM IST

Murder

मथुरा: महिला डॉक्टर की चाकुओं से गोदकर हत्या

मथुरा। प्रतिष्टित डॉक्टर की फिजियोथेरेपस्टि पत्नी की हत्या से सनसनी फैल गयी। शहर की गेटबन्द पॉश कॉलोनी में हुई हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। बदमाशों ने महिला की निर्मम तरीके से गला रेत कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें- पत्रिका स्पेशल : इस स्वास्थ्य उपकेंद्र पर वर्षों से नहीं आये डॉक्टर

ये है मामला

मथुरा की थाना हाइवे इलाके की पॉश गेटबन्द कॉलोनी राधापुरम स्टेट में उस समय सनसनी फैल गयी जब यहां के सेक्टर एक में रहने वाले एमबीबीएस डॉक्टर संजीव अग्रवाल की फिजियोथेरेपिस्ट पत्नी खुशबू अग्रवाल की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी तब हुई जब पड़ोस के घर मेंं खेल रही मृतका खुशबू की बेटी ने अपनी मां की चीखने की आवाज सुनी। आवाज सुन कर आई बेटी ने जब देखा तो उसकी मां फर्श पर पड़ी थी और हत्यारा वारदात को अंजाम दे कर भाग रहा था। हत्यारे ने खुशबू के गले पर पीछे से धारदार हथियार से वार किया और उसकी निर्मम तरीके से गला काटकर हत्या कर दी। पॉश गेट बंद कॉलोनी राधापुराम स्टेट में डॉक्टर की पत्नी खुशबू की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गयी। वारदात की जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस के साथ साथ एडीजी आगरा जोन भी मौके पर पहुंच गए और वारदात स्थल का मौका मुआयना किया। हत्यारे के बारे में पुलिस ने मृतका की बेटी से भी जानकारी ली। इसके साथ ही पुलिस ने हत्यारे की पहचान के लिए कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज भी तलाशना शुरू कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारे की तलाश में जुट गई है। बड़ा सवाल ये है कि आखिरकार हत्या की इस वारदात को अंजाम देने के पीछे हत्यारे का मंसूबा क्या था । पॉश कॉलोनी में हुई इस वारदात से यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। क्योंकि यहां कॉलोनी में आने जाने का एक ही रास्ता है उस पर भी निजी सुरक्षा कर्मी लगे हुए हैं। पूरी कॉलोनी गेट बंद है।

यह भी पढ़ें- आखिर ऐसा क्या हुआ कि बेड़ियों में जकड़ी प्रेमिका पहुंची थाने

सात बजे के बाद की है वारदात

परिजन आलोक अग्रवाल का कहना है कि व्हाट्सएप पर मेरी उनसे बात भी हुई थी अचानक इस तरह से घटना हुई है समझ में नहीं आ रहा यह कैसे हुआ। अंदाज लग रहा है यह सात बजे के बाद ही हुआ है। वहीं पड़ोसी राजेश ने जानकारी देते हुए कहा की मुझे चीख पुकार की आवाज आ रही थी, मैं जब तक पहुंचा तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।

आरोपी जल्द होगी गिरफ्तारी

एडीजी, आगरा जोन अजय आनंद ने कहा कि करीब सात बजकर 20 मिनट पर पुलिस को सूचना मिली कि इस कॉलोनी में महिला की हत्या हो गयी है। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी यहां पर आ गए और प्रथम द्रष्टया लूट की मंशा से हत्या किया जाना प्रतीत होता है। मामले की जांच चल रही है और टीम गठित कर दी गयी है। जो भी आरोपी होगा जल्द ही पुलिस की गिरफ्तार में होगा।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश