मथुरा। जिले में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला फरह थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर का है। जहां रविवार रात को भैंस चोरी कर ले जा रहे बदमाशों ने एक ग्रामीण को गोली मार दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथी फरार हैं।