ये था मामला
बता दें कि 23 दिसंबर 2019 को आगरा-दिल्ली हाईवे स्थित थाना छाता क्षेत्र के शुगर मिल के पास झाड़ियों में एक व्यक्ति की लाश पड़ी मिली। हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की सास सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि अमित गौतम पुत्र ओमप्रकाश गौतम निवासी जैंत थाना वृंदावन उम्र करीब 25 वर्ष का शव झाड़ियों में मिला था।