31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mathura : सगाई के बाद घूमने जा रहे युवक-युवती की भीषण सड़क हादसे में मौत, शादी के घर पसरा मातम

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें कार सवार एक युवक और युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली निवासी युवक-युवती सगाई के बाद आगरा घूमने जा रहे थे। इसी दौरान 135 माइलस्टोन के पास उनकी कार किसी अन्य वाहन से टकरा गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 10 Sep 2022, 11:43 AM IST

young-man-and-girl-going-to-agra-after-engagement-died-in-horrific-road-accident.jpg

यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें कार सवार एक युवक और युवती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली निवासी युवक-युवती आगरा घूमने जा रहे थे। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेसवे के 135 माइलस्टोन के पास उनकी कार किसी अन्य वाहन से टकरा गई और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को क्षतिग्रस्त कार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के मुताबिक, दोनों की सगाई हो चुकी थी और अक्टूबर में ही दोनों की शादी थी। अब जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां मातम का माहौल है।

दरअसल, ये हृदय विदारक हादसा मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हुआ है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली स्थित आरके पुरम सेक्टर-8 के रहने वाले विशाल पुत्र एसएन प्रसाद मंगेतर अलका पुत्री प्रदीप के साथ देर रात आगरा जाने के लिए निकला था। दोनों कार में सवार होकर हंसी-खुशी जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार की रफ्तार तेज थी। जैसे ही वे रात करीब 12.30 बजे माइलस्टोन 135 के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे किसी अज्ञात वाहन से भिड़ गई। इस हादसे में उनकी कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ेें - बंदर के एक चम्मच उठाकर ले जाने पर किशोर को पीट-पीटकर मार डाला

खबर मिलते ही दिल्ली से मथुरा पहुंचे परिजन

हादसे की सूचना मिलते ही बलदेव थाना पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंचे तो दोनों कार में बुरी तरह फंसे थे। पुलिस और एक्सप्रेसवे की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के क्षत-विक्षत शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने कार में मिले दस्तावेजों के आधार पर पहचान करते हुए परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद शनिवार सुबह परिजन मथुरा पहुंचे।

यह भी पढ़ेें -कुत्तों को बाहर घुमाने पर लगा बैन, जारी एडवाइजरी के उल्लंघन पर मालिक पर जुर्माने के साथ कार्रवाई

परिजनों की आंखों से नहीं थम रहे आंसू

मथुरा पहुंचे परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनों की सगाई हो चुकी थी और 18 अक्टूबर को ही शादी थी। जिसको लेकर परिवार के सभी लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। वहीं विशाल और अलका ने शादी से पहले आगरा घूमने का प्लान बनाया था। लेकिन, कुदरत को तो कुछ और ही मंजूर था।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश