2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sambhal : बंदर के एक चम्मच उठाकर ले जाने पर किशोर को पीट-पीटकर मार डाला

संभल जिले में बंदर के एक चम्मच ले जाने पर एक किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक बंदर एक घर से चम्मच उठा कर ले गया था, जिसके टूटे मिलने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी विवाद में दूसरे पक्ष ने किशोर पर डंडे से वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सम्भल

•

image

lokesh verma

•

Updated: 10 Sep 2022, 10:38 AM IST

teenager-was-thrashed-to-death-for-carrying-a-spoon-by-monkey-in-sambhal.jpg

यूपी के संभल जिले में बंदर के एक चम्मच ले जाने पर एक किशोर की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक बंदर एक घर से चम्मच उठा कर ले गया था, जिसके टूटे मिलने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी विवाद में दूसरे पक्ष ने किशोर पर डंडे से वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि असल विवाद दो दिन पहले मोबाइल चोरी और आवारा पशु को भगाने को लेकर था। जिसके चलते शुक्रवार देर लगभग 10 बजे किशोर की पीट-पीटकर हत्या की गई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर भी सूचना देने के बाद देरी से आने का आरोप लगाया है। हत्या के बाद गांव में तनाव है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल, यह घटना संभल जिले के कुढ़ फतेहगढ़ के मुड़िया खेड़ा गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले भूप सिंह और जय सिंह के परिवारों के बीच तनाव था। दो दिन पहले जय सिंह के परिवार के किसी सदस्य का मोबाइल गायब हुआ था। उसने भूप सिंह के परिवार के एक किशोर पर चोरी का शक जताया था। शुक्रवार रात भूप सिंह का 17 वर्षीय बेटा अजीत अपने खेत में घूम रहे आवारा पशुओं को भगाने गया था। इसी दौरान आवारा पशु भागकर जय सिंह के खेत में चले गए। अजीत के वापस आने पर इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और जय सिंह पक्ष ने अजीत को लाठी-डंडों से जमकर पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -कुत्तों को बाहर घुमाने पर लगा बैन, जारी एडवाइजरी के उल्लंघन पर मालिक पर जुर्माने के साथ कार्रवाई

परिजनों ने नहीं उठाने दिया शव

भूप सिंह के परिवार को जब अजीत की हत्या की जानकारी मिली तो उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर काफी देरी से पहुंची। यह देख परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव उठाने का प्रयास किया तो परिवार के लोगों ने शव नहीं उठने दिया। इसके बाद देर रात तक पुलिस और पीड़ित पक्ष के बीच बातचीत चली, लेकिन परिजनों शव नहीं उठने दिया।

यह भी पढ़ें -निर्माणाधीन ट्रीलियम डाटा सेंटर में क्रेन की रस्सी टूटने से बड़ा हादसा, एक की मौत, 4 गंभीर

एक चम्मच को लेकर था विवाद!

इस संबंध में थाना प्रभारी चंद्रवीर सिंह का कहना है कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि विवाद एक चम्मच को लेकर था। उन्होंने बताया कि एक बंदर चम्मच उठाकर ले गया था, जो टूटी पड़ी मिली थी। इसी को लेकर दूसरे पक्ष ने डंडे से पीट-पीटकर किशोर की हत्या कर दी। पीड़ित परिजन रिश्तेदार आने के बाद शव उठाने की बात कह रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

सम्भल

उत्तर प्रदेश